इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज मेरठ चैप्टर ने किया आयोजन, बेखुदी लाइव बैंड ने मन मोहा
ज्ञान दीक्षित को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के एक्सीलेंस सर्टिफिकेट पर किया सम्मानित
रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3100 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नोमिनी बने प्रतीश कुमार सिंह का अभिनंदन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से कार्यरत इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज ( इंटैक ) मेरठ चैप्टर की ओर से शनिवार को माल रोड में संगीतमयी शाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संगीत विरासत को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. आरके भटनागर, पूर्व गन्ना आयुक्त आनंद कुमार जौहरी, आईआईएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल, ज्ञान दीक्षित और प्रतीश कुमार सिंह ने किया। दिल्ली के बेखुदी लाइव बैंड ने अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में शानदार संगीत प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ फिल्म फोटो पत्रकार एवं दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन मुंबई से सम्मानित ज्ञान दीक्षित को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन से प्राप्त एक्सीलेंस सर्टिफिकेट के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान रहा। वहीं रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3100 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नोमिनी बनने पर प्रतीश कुमार सिंह को भी शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ठाकुर शमशेर सिंह तथा सह संयोजक विजय भोला रहे। संचालन भी विजय भोला ने किया। कार्यक्रम में बैंड के संचालक अभिषेक ठाकुर को सम्मानित किया गया। कवि सौरभ जैन सुमन ने पंक्तियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर महेश चंद, कवि सुमनेश सुमन, डॉ. संजय जैन, अश्वनी गुप्ता, राजीव प्रताप सिंह, राजीव सिंघल, अशोक गुप्ता, मनीष शारदा, जीएस धामा, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. शिशिर जैन, डॉ. रेखा राणा, रतनेश मेहता रहे।