सरधना। गांव किनौली में सपा की पीडीए चौपाल में शामिल नेता व कार्यकर्ता। आयोजक
सरधना। गांव किनौनी में सपा की पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता चौधरी वसीम राजा और लतेश चौधरी रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरमपाल शर्मा ने की।
कार्यक्रम में सपा नेता वसीम राजा ने कहा कि आज सपा पीडीए की बात को उठा रही है। उन्होंने अपील की कि जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाए। ताकि गांवों के विकास और युवाओं के रोजगार के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान राजीव गुज्जर, नीरज गुर्जर, सलीम, सोनू गुज्जर, विजयपाल कश्यप, हरि ओम कश्यप मौजूद रहे।