पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा देने जाते अभ्यार्थी। (मवाना)
मवाना। एएस पीजी काॅलेज व एएस इंटर काॅलेज में लोक सेवा आयोग की पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांति के साथ संपन्न हुई।
एएस इंटर कॉलेज में लोक सेवा आयोग की पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश कुमार, उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित हुई। 40 कक्षाओं में परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार मेरठ रवि प्रजापति, तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद आसिफ एवं विमलेश कुमार यादव और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक निर्विकार आनंद एवं मनीष पाल, केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह और सचिन के निर्देशन में 960 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन कराया जाना था। प्रथम पाली में 321 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 317 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। लगभग 33% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एएस पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार ने बताया कि उनके यहां पर 480 छात्रों की परीक्षा थी। प्रथम पाली में 184 और द्वितीय पाली में 180 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा देने जाते अभ्यार्थी। (मवाना)