फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से गौतम को अंतिम विदाई, मां का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

Mon, 09 Oct 2017 10:56 AM IST
डिजिटम टीम/ शामली
विज्ञापन
गौतम को नम आंखों से अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैलीकॉप्टर हादसे में मारे गए फ्लाइट इंजीनियर गौतम पंवार का पार्थिव शरीर रविवार को कस्बा एलम पहुंचा। इस दौरान गौतम के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। इस दौरान गौतम की मां का रो--रोकर बुरा हाल हुआ। ग्रामीणों ने बमुश्किल गौतम की मां को संभाला। वहीं शोक संवेदना जताने के लिए गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सपा विधायक नाहिद हसन, डीएम इंद्र विक्रम सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे। बीते शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के तंवाग एरिया में हैलीकॉप्टर हादसे में गौतम की मौत हो गई थी। गौतम पंवार वायुसेना में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर तैनात थे।   
विज्ञापन


कस्बा एलम निवासी बनवीर सिंह का बेटा गौतम पंवार (26) एयरफोर्स में फ्लाइट इंजीनियर था। शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग एरिया में जब गौतम पंवार अन्य लोगों के साथ हैलीकॉप्टर से खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए थे, तो हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। हादसे में गौतम पंवार सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।  

रविवार को एयरफोर्स के जवान हैलीकॉप्टर से गौतम पंवार का पार्थिव शरीर लेकर कैराना स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में हैलीपेड पर पहुंचे। वहां से करीब नौ बजे एंबुलेंस में गौतम पंवार का शव एलम कस्बा लाया गया। दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित पूर्व सैनिक भवन पर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद काफिले के रूप में आवास तक पहुंचे, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद शव को कस्बा में ही कनियान रोड स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। वहां प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, सांसद हुकुम सिंह, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित किया। कैराना विधायक नाहिद हसन, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र मलिक, सत्यवीर पंवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक, अजय संगल, अश्वनी पंवार, तरुण अग्रवाल, तारिक जंग, आसिफ बेग, थाना प्रभारी ओपी चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा एवं अनुज चौहान, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह, एडवोकेट नीरज चौहान, नीरज उपाध्याय, सुबोध भारती, वरुण पंवार, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, योगेंद्र चेयरमैन, रालोद नेता डॉक्टर विक्रांत जावला, योगेश जावला, राजन जावला, सुनील मलिक, पंकज कालखंडे आदि सहित पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं, एयरफोर्स के जवानों ने गौतम पंवार को सलामी दी। इसके बाद छोटे भाई अर्जुन पंवार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहा बाजार, हर नागरिक रहा गमगीन  

शोक संवेदना देने पहुंचे गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
गौतम पंवार की मौत से कस्बा एलम रविवार को गमगीन रहा। व्यापारियों ने बाजार बंद रखा, तो पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना देने वालों की भीड़ रही। अंतिम यात्रा के दौरान एलम के अलावा कांधला, शामली और आसपास क्षेत्र के गांवों से हजारों लोगों ने पहुंचकर घटना पर शोक प्रकट किया।  

जब तक सूरज चांद रहेगा, गौतम तेरा नाम रहेगा  
फ्लाइट इंजीनियर गौतम पंवार का शव रविवार को जब एलम पहुंचा, तो युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाने शुरू कर दिए। घर से शव को श्मशानघाट ले जाने के दौरान भी युवा यही नारा लगाते रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, गौतम तेरा नाम रहेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें