फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमीन महंगी, उद्योग नहीं लगा पा रहे उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरकार कहती है कि नौकरी पाने के लिए भी नहीं बल्कि नौकरी देेेने वाले बनो। इसी उदे्श्य से सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऋण और सब्सिडी सुविधा दे रही है। उद्यमी भी निवेश के प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन उद्योग लगाने के लिए जटिल नियम और महंगी जमीनें उद्यमियों की राह में रोड़ा बनी हैं। इस वजह से उद्यमी हाथ खींच रहे हैं। दो साल पूर्व जिले के उद्यमियों ने 1393.37 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 44 एमओयू साइन किए गए थे, लेकिन इनमें से केवल 600 करोड़ के 24 उद्योग ही धरातल पर उतर पाए हैं।
विज्ञापन

जिले में जनवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जिले के 44 उद्यमियों ने 1393.37 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश के लिए एमओयू साइन किए गए थे। उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब जिले में अधिक से अधिक उद्योग लगेंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा लेकिन दो साल बाद भी जिले में सभी उद्योग धरातल पर नहीं उतर सके हैं। 44 में से 24 ने ही काम शुरू किया है। इनमें कुछ ने पहले से लगे अपने उद्योगों का विस्तार किया है, तो एक दो ने छोटे उद्योग लगाए हैं। विभागीय अधिकारियों कहना है कि 20 उद्यमियों का निवेश बाकी है, जिनके लिए छह एकड़ तक जमीन की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन जमीन नहीं मिल पा रही है। एमओयू के बाद कुछ उद्मियों का मन ही बदल गया तो कुछ को ऋण नहीं मिलने के कारण परेशानी आड़े आ रही है।
इन्होंने किया निवेश.. : निकिता पेपर मिल ने 60 करोड़, अमर इंडस्ट्रीज ने धूप बत्ती के लिए 25 करोड़, पीके जैन व्हील और गोविंद स्टील्स ने 10 करोड़, सिक्का पेपर मिल्स ने 400 करोड़, ऑयल इंडस्ट्री ने 2.50 करोड समेत 24 उद्यमियों ने निवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें