फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। धामपुर रोड पर पीर की चुंगी के पास डॉ. नाजिम अली का नाज नर्सिंग होम है। इसमें अल्ट्रासाउंड सेंटर भी संचालित है। मंगलवार को नहटौर पहुंचे नोडल अधिकारी पीएनडीटी डॉ. कृष्णकांत राहुल तथा नायब तहसीलदार विजय कुमार ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचकर जांच की। अनियमितता मिलने पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। डॉ. कृष्णकांत राहुल ने बताया कि उन्हें अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंध में शिकायतें मिलीं थीं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर जांच की गई। बताया कि सेंटर पंजीकृत है, लेकिन मौके पर अधिकृत प्रशिक्षित तकनीशियन नहीं मिला। अल्ट्रासाउंड करते समय पहनने वाले विशेष कपड़े भी नहीं थे। साथ ही पीएनडीटी की बुक भी नहीं थी। इसके चलते मशीन को सील कर दिया गया है। संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें