फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुर्ती में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुर्ती में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, चार घायल
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया है। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
लालकुर्ती स्थित होली चौक मोहल्ले में इनाम और शाहिद के परिवार में बच्चों के विवाद में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई है। दोनों पक्ष की ओर से जमकर पथराव हुआ। पुलिस का दावा है कि एक पक्ष के बच्चों ने अवैध संबंध होने की बात कही थी, जिसे लेकर मामले ने तूल पकड़ा। इस विवाद में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए। मारपीट और पथराव की सूचना मिलते ही लालकुर्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लालकुर्ती थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है, जो लोग हिरासत में लिए गए हैं उनसे पूछताछ जारी है। मारपीट व पथराव दोनों तरफ से हुआ है। जिसके चलते पुलिस जांच के बाद ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें