फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया बेटी को जहर देकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में दहेज हत्या, पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कराया
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दहेज हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित करा दिया है। निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी नेहा की शादी 29, नवंबर, 2009 को ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ से हुई थी। पिता की ओर से शादी में काफी कुछ खर्च किया गया लेकिन ससुरालजन खुश नहीं थे।
19 सितंबर की रात नेहा ने अपने चाचा को फोन कर बताया कि ससुरालियों ने उसे दूध में कुछ जहरीला पदार्थ खिला दिया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। आनन-फानन में नेहा के पिता इंद्रप्रकाश परिजनों को लेकर बेटी की ससुराल आ गये। उन्होंने देखा कि नेहा की हालत खराब है। वह उसे तत्काल उठाकर अस्पताल ले आये, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अरोपी ससुराल पक्ष वहां से फरार हो गया। परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस भी आ गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजन सीधे-सीधे ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता इंद्रप्रकाश ने बताया कि शादी के करीब पांच वर्ष बाद ही ससुरालियों के दबाव के कारण उन्होंने द्वारिकापुरी में एक मकान का अपनी बेटी के नाम बैनामा कराया, लेकिन ससुरालियों ने उस मकान का इकरारनामा भी अपने किसी रिश्तेदार के नाम करा लिया। बेटी की खातिर वह चुप रहे। फिर भी उनकी मनमानी नहीं रुकी। इसके बाद कारोबार बढ़ाने के लिए पांच लाख की मांग की जाने लगी। उन्होंने मांग पूरी नहीं की तो बेटी को मौत की नींद सुला दिया। इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह यादव का कहना है कि परिजनों की शिकायत के बाद बिसरा सुरक्षित करा लिया गया है। जल्द उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में सामने आये तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें