फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्मैक माफिया के घर में तहखाना देख पुलिस हैरान, घर की कुर्की कर सामान थाने ले गई पुलिस

Tue, 24 Aug 2021 12:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

माफिया तसलीम वांछित चल रहा है। पुलिस ने स्मैक माफिया के घर की कुर्की कर ली है। पुलिस का दावा है कि माफिया के घर पर स्मैक, चरस और अन्य नशे का सामान काफी मात्रा में रखा रहता था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पुलिस ने स्मैक माफिया तसलीम के घर की कुर्की कर ली है। पुलिस फोर्स को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के अनुसार माफिया के घर में एक तहखाना मिला है। इसमें वह नशे का सामान रखता था। पुलिस ने घर का सामान कब्जे में लिया और थाने भेजा।

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मछेरान में स्मैक माफिया तसलीम का घर है। माफिया रेलवे रोड और सदर थाने से वांछित चल रहा है। रेलवे रोड पुलिस ने सोमवार को स्मैक माफिया के घर की कुर्की कर ली। पुलिस का दावा है कि माफिया के घर पर स्मैक, चरस और अन्य नशे का सामान काफी मात्रा में रखा रहता था। कुर्की के दौरान घर पर नशे का सामान नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी के घर में एक तहखाना बना हुआ है। इसमें उसने एक कमरा बना रखा है।

पुलिस का दावा है कि वह तहखाने में नशे का सामान छिपा देता था। पुलिस जब दबिश देती थी, तब वह तहखाने में घुस जाता था। पुलिस घर की तलाशी लेकर वापस लौट जाती थी। रेलवे रोड पुलिस ने कुर्की के दौरान तसलीम के घर में तहखाना देखा तो वह भी हैरान रह गई। पुलिस ने बताया कि यह तहखाना अवैध तरीके से बना हुआ है। इसकी रिपोर्ट कैंट बोर्ड को भेजी जाएगी। पुलिस तसलीम का सामान लेकर वापस लौट गई।
विज्ञापन


शातिर है तसलीम माफिया
पुलिस ने बताया कि तसलीम शातिर अपराधी है। वह गरीब लोगों को पहले नशे का आदी बनाता है और फिर उनसे नशे का सामान बिकवाता है। उसका कई जनपदों में नेटवर्क फैला हुआ है। पुलिस ने कहा कि फरार तसलीम के साथ उसके साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें