पेद्दा कांड में फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पेद्दा कांड में एश्वर्य चौधरी के नामजद होने के बाद जिले भर में वकीलों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी झूठी नामजदगी पर गुस्सा जताते हुए प्रदर्शन किया था। तब भाजपा विधायक स्व. लोकेंद्र चौहान, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक अशोक राणा सहित तमाम नेता उनकी गिरफ्तारी के समय मौजूद रहे थे। एश्वर्य की गिरफ्तारी में भारी भीड़ उमड़ी थी। पुलिस द्वारा विवेचना में नामजद किए जाने को ठोस आधार न मानते हुए उनकी जमानत होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उनकी जमानत याचिका हर बार खारिज होती रही।