फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दावे से उलट है इन 75 'कोठों' की सच्चाई, सबूत के लिए काफी हैं ये तस्वीरें

Thu, 25 Apr 2019 09:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला
झूठा हलफनामा प्रस्तुत करने के मामले में पुलिस-प्रशासन की हाईकोर्ट में किरकिरी हो गई। इसके बाद भी मेरठ पुलिस की नींद नहीं टूट रही। मेरठ में रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्करों का आना-जाना जारी है। बुधवार को कई सेक्स वर्कर कोठों पर पहुंचीं। एक कोठा संचालिका ने कोठे पर नया ताला लगाया। उसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया। सबूत के लिए काफी हैं ये तस्वीरें...! आगे देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी मेरठ पुलिस गंभीर नहीं है। ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने मंगलवार को महज निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति की है।
विज्ञापन

3 of 7
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि बुधवार से अभियान चलाकर कोठों की तलाशी ली जाएगी। सेक्स वर्करों का रेस्क्यू होगा लेकिन बुधवार को ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। खानापूर्ति के लिए एसएसआई ब्रह्मपुरी ऊधमसिंह तालान, दरोगा संजीव कुमार और पांच पुलिसकर्मी रेडलाइट एरिया में पहुंचे। 10 मिनट में रेडलाइट एरिया में घूमकर वापस चले गए जबकि रेडलाइट एरिया में बुधवार को भी सेक्स वर्करों का कोठों पर आना-जाना लगा रहा। कई सेक्स वर्कर तो बाजार में घूमती दिखाई दीं। इनको निगरानी करने वाले किसी पुलिसकर्मी ने नहीं देखा।

4 of 7
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला
रेडलाइट एरिया में एक कोठा संचालिका रिक्शा से आई। अपने कोठे के गेट का ताला खोला, ऊपरी मंजिल पर गई व फिर नया दूसरा ताला लगा दिया। यह नजारा बाजार के कई लोगों ने देखा। इसी दौरान एक व्यापारी ने कोठा संचालिका का वीडियो बना लिया जिसमें महिला रिक्शा से आती है और ताला बदलकर चली जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के दावे खोखले 

पुलिस अधिकारियों के दावे भी खोखले हैं। अधिकारियों ने दावा किया था कि रेडलाइट एरिया को बंद कराया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस भी गश्त करती रहेगी, लेकिन 24 घंटे में ही यह दावे ध्वस्त हो गए। बुधवार को पुलिस ने न अभियान चलाया और न ही सीसीटीवी कैमरे के लिए जांच की। कोठों पर कार्रवाई के मामले में पुलिस महज खानापूर्ति में जुटी है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोठों पर सेक्स वर्कर मौजूद

पुलिस दावा करती है कि कोठों पर ताले लगे हैं और सेक्स वर्कर वहां से चली गईं जबकि स्थानीय लोग कहते हैं कि कोठों पर सेक्स वर्कर मौजूद हैं। कई सेक्स वर्कर कोठा संचालिकाओं के घरों पर दूसरी जगह शिफ्ट हो गईं। कोठों पर जाकर किसी ने अभी तक तलाशी तक नहीं ली। इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला
कैसे खाली होंगे 25 कोठे 

पुलिस कहती है कि 75 कोठों में से 25 कोठों पर सेक्स वर्करों का मालिकाना हक है। उनको कैसे खाली किया जा सकता है। कोठों पर उनके परिवार भी रहते है। इन्हें कैसे वहां से भगाया जा सकता है। लेकिन सवाल उठता है कि इस कोठों पर निगरानी तो हो सकती है, लेकिन पुलिस इसको भी नहीं कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें