फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किठौर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक को गोली लगी

विज्ञापन
किठौर थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ विकास
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा/किठौर। किठौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बाइक से गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया माल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
सीओ किठौर राम प्रकाश के अनुसार, शनिवार रात हसनपुर कलां के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश विकास के पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश विपिन नाकाबंदी देखकर बाइक से गिरकर घायल हो गया। दोनों बदमाशों विपिन निवासी रजापुर हसनपुर थाना सरूरपुर और विकास उर्फ रोहित निवासी महरौली थाना परतापुर को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामदगी और आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने बदमाशों के पास से 10,800 रुपये नकदी, लूटी गई मोटरसाइकिल, स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। उनके कब्जे से .315 बोर का देसी तमंचा, कारतूस भी मिला है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश विपिन और विकास उर्फ रोहित शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनसे और भी पूछताछ कर रही है।
-

किठौर थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ विकास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें