संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। गंगासागर कॉलोनी में भगवान जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इस्कॉन-अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ वृंदावन के कथा व्यास श्रीश कृष्ण दास ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कलियुग में कीर्तन से सांसारिक आसक्तियां छूट जाती हैं। हमें महामंत्र का उच्चारण करते रहना चाहिए।
कथा व्यास ने भक्तों से कहा कि हमें मांसाहार, जुआ-नशा, अवैध संबंध जैसे पाप कर्मों से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि शुकदेव ने राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत रूप अमृत का पान कराकर मुक्ति प्राप्त हुई। सभी भक्तों ने आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। संयोजक हर्ष थापर ने बताया शनिवार को कथा शाम छह बजे से शुरू होगी। इस मौके पर एसके अग्रवाल, आशा थापर, राजा जुनैजा, खुशहाल, एके अग्रवाल और विपिन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।