फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी थाने में बोला- रावण था 'राम रहीम', इसलिए मार डाला

Sun, 01 Apr 2018 08:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हत्यारोपी ने थाने में पुलिस के सामने कहा कि 'राम रहीम' रावण था इसलिए मैंने उसे मार डाला। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यूपी के पुराना कस्बा बागपत में चार दिन पहले मनोरोगी युवक राम रहीम की हत्या मोहल्ले के ही पेंटर पवन सैनी ने की। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। हत्यारोपी साइको की तरह बातें करता रहा हैं। उसने मृतक को रावण बताया और कहा उसने शहर से गंदगी को साफ कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।

एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि 29 मार्च को पुराना कस्बा पुलिस चौकी के पास मनोरोगी राम रहीम की हत्या की। सीसीटीवी कैमरे की मदद से केस का खुलासा हुआ और मोहल्ला देशराज निवासी पवन सैनी पुत्र रामकिशन सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह राम रहीम को कलयुग का रावण मानता है। वह पुलिस चौकी के पास नल पर ही गंदगी फैलाता था। गंदगी को उसे ही साफ करना पड़ता था। मृतक राम रहीम उसके सब काम को किसी तरह जान लेता था और इशारा करके दूसरे व्यक्तियों को बताता था। इसी कारण उसने उसे मारने की योजना बनाई और 28 मार्च की रात में राम रहीम की गला दबाकर और सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


पढ़ें : PHOTOS: कलयुगी पिता ने ये क्या कर डाला... हर कोई देखकर हैरान

Trending Videos

पवन करता था नशा, राम रहीम ने खोल दी थी पोल

सीसीटीवी में आरोपी कैद
राम रहीम के हत्यारोपी पवन सैनी ने पुलिस को बताया कि उसके नशा करने और अन्य कई आदतों की पोल मोहल्ले के लोगों के सामने मृतक ने खोल दी थी। रोजाना इशारा करके राम रहीम मोहल्ले के लोगों को उसके विषय में बताता था, इससे उसे चिढ़ हो गई। हत्या करने के बाद वह अपने घर जाकर सो गया। उसने अपने परिजनों को भी इसके बारे में नहीं बताया।

मैंने राम रहीम को मारा, कोई दुख नहीं
पकड़े गए हत्यारोपी पवन सैनी को राम रहीम की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। जिस समय पुलिस उसे पकड़ कर कोतवाली लाई तो वह हंसता रहा। खुलासे के दौरान भी वह बेखौफ होकर सब कुछ बोल रहा था। वहां पर भी वह हंसता रहा। उसने कहा कि मैंने ही राम रहीम को मारा है। मुझे कोई दुख नहीं है।

घटना स्थल से 30 मीटर दूर है हत्यारोपी का घर
पुराना कस्बा पुलिस चौकी के सामने जिस स्थान पर राम रहीम की हत्या की, वहां से हत्यारोपी पवन सैनी का घर मात्र 30 मीटर की दूरी पर है। वह 28 मार्च की रात को चुपचाप घर से निकल आया। परिजनों को भनक तक नहीं लगने दी। हत्या से पहले पवन सैनी पुलिस चौकी के आसपास ही घूमता रहा और राम रहीम के आने बाद उसकी हत्या कर अपने घर में चला गया।

पढ़ें : अनैतिक संबंधों में युवक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए बच्चे
विज्ञापन

10 अप्रैल को होगी राम रहीम की तेरहवीं

फाइल फोटो
पुराना कस्बा निवासी भाजपा के जिला मंत्री और सराय मंडल प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक राम रहीम की अस्थियों को यमुना नदी में रेत में दबाया। 10 अप्रैल को प्याऊ पर तेरहवीं का कार्यक्रम होगा। हिंदू रिवाज से तेरहवीं होगी। ब्रह्म भोज कराया जाएगा। तेरहवीं के बाद हत्यारोपी पवन सैनी और उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार के बारे में विचार किया जाएगा।

साइको है हत्यारोपी
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया हत्यारोपी पवन सैनी  साइको है। वह गांजा का नशा करता है। हत्या के समय भी उसने नशा किया हुआ था। इसका पकड़ा जाना बहुत जरूरी था, क्योंकि वह फिर से कोई घटना भी कर सकता था। उन्होंने बताया कि जनपद में टीम बनाकर इस तरह के साइको युवकों की तलाश कराई जाएगी और उन पर निगाह रखी जाएगी, ताकि भविष्य में फिर से इस तरह की कोई वारदात न हो सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें