फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धरती पर हत्यारी बंदूकों ने तर्पण नहीं किया...

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय कवि संगम मेरठ की ओर से उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित कवि डॉ. हरिओम पंवार का अभिनंदन समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन आईआईएमटी कॉलेज के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल रहे। सम्मेलन में ओजस्वी कवि डॉ. हरिओम पंवार ने धरती पर हत्यारी बंदूकों ने तर्पण नहीं किया, दुनिया में आतंकवाद ने कभी समर्पण नही किया...सुनाकर श्रोताओं में देशभक्ति का जोश भर दिया।
विज्ञापन

कवयित्री कोमल रस्तोगी ने पढ़ा- मां वाणी अपनी वीणा को, अबकी ऐसा झंकृत कर दो, छट जाए नभ से गहन तिमिर, उजियारे का अमृत भर दो। कवि प्रवीण तोमर ने सुनाया-मन पर रेखांकित करने से ही नव उजियारा होगा, हर सफलता के अध्याय पर प्रतीक तुम्हारा होगा...।
अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी ने की। इस दौरान कवि प्रशांत अग्रवाल ने कहा- जिसने माधव को चुना, वो चेतना तर जाएगी, युद्ध आए तो समझ लेना कि गीता आएगी। वरिष्ठ कवि सुमनेश शर्मा सुमन ने युवाओं को समर्पित पंक्तियां पढ़ते हुए कहा- भगत अशफाक शेखर की कहानी काम आएगी, अंधेरे बीहड़ों में रात रानी काम आएगी, भले इल्ज़ाम कितने ही लगे इस नौजवानी पर, जरूरत में वतन के ये जवानी काम आएगी।
विज्ञापन

कवि जगदीश मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम कविता एवं कवियों को समर्पित मंच है। अंत में डॉ. मयंक अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। संचालन कोमल रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर शीलवर्धन गुप्ता, श्रीकांत शर्मा, संजय जैन सत्यम, नैमिष पांडेय, विनय शर्मा, कुलदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें