फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण मामला : लवी पाल समेत पांच अपहरणकर्ताओं पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अभिनेता सुनील पाल और मुश्ताक मोहम्मद खान के अपहरण केस में फरार लवी पाल समेत पांच अपहरणकर्ताओं पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दिल्ली और उत्तराखंड में दबिश दे रही हैं। लवी पाल हाईकोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में लगा है।
विज्ञापन

अभिनेता सुनील पाल को एक इवेंट में प्रस्तुति देने के बहाने बुलाकर दो दिसंबर को अगवा कर लिया गया था। करीब 24 घंटे उन्हें बदमाशों ने बंधक रखा और 8 लाख की फिरौती वसूलने के बाद छोड़ दिया था। मुंबई में सुनील की पत्नी सरिता ने जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इसे मुंबई से लालकुर्ती थाने में ट्रांसफर कर दिया था। इसी अंदाज में 20 नवंबर को मुश्ताक मोहम्मद खान का अपहरण किया गया था। सुनील पाल के अपहरण का मामला चर्चा में आने पर मुश्ताक मोहम्मद खान ने बिजनौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपियों की तलाश में मेरठ और बिजनौर पुलिस लगी थी। इस मामले में बिजनौर के लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल का नाम सरगना के रूप में सामने आया था। इसके बाद पता चला था कि 10 लोगों के गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। बिजनौर पुलिस ने पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की, सबीउद्दीन उर्फ सैबी, अजीम और साहिबाबाद निवासी शशांक को गिरफ्तार करके हुए जेल भेजा है। अर्जुन कर्णवाल को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु, आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र, शिवा, अंकित उर्फ पहाड़ी और लवी का मौसेरा भाई शुभम फरार है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
-
अर्जुन कर्णवाल ने की थी पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश
आरोपियों के साथी अर्जुन कर्णवाल को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद रविवार दोपहर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस की गाड़ी से कूदकर भाग निकला था। पीछा कर रहे पुलिसकर्मिंयों पर उसने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें