फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी 112 की गाड़ी खड़ी करके दो किलो मीटर दूर सोने गए पुलिसकर्मी, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी ने फलावदा थाना क्षेत्र में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मी यूपी 112 की गाड़ी को लोकेशन पर खड़ी कर दो किलोमीटर दूर सोने चले गए। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि सोमवार रात आकस्मिक पीआरवी चेकिंग की गई। फलावदा क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी सुनील कुमार, नकुल अहलावत यूपी 112 की गाड़ी को लॉक करके दो किलोमीटर दूर होटल में सोने के लिए चले गए। निरीक्षण के दौरान नदारद मिलने पर एसएसपी ने एसपी देहात डाॅ. राकेश कुमार मिश्र से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को पीआरवी छोड़कर सोने पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया।
एसएसपी ने बताया कि संबंधित थाने के रात्रि अधिकारी की लापरवाही के संबंध में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी लगातार ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। पिछले सप्ताह भी एसएसपी ने औचक निरीक्षण कर रात्रि के दौरान ड्यूटी से नदारद मिले आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें