फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज मिस्त्री को उठा ले गए कार सवार, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
राज मिस्त्री को उठा ले गए कार सवार, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक राजमिस्त्री को कार सवार तीन लोग उठाकर ले गए। काफी देर तक भी जब वह नहीं लौटा तो उसके भाई ने शोर मचाया और उसे ढूंढने का प्रयास किया। बाद में अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
न्यू गोविंदपुरी निवासी धीरज राज मिस्त्री है। उसका भाई गुड्डू गाड़ी चलाता है। पिछले चार दिन से गुड्डू भाई धीरज के साथ ही राज मिस्त्री के कार्य में सहयोग कर रहा था। शुक्रवार को दोनों भाई नंदपुरी निवासी संजय गोयल के मकान पर काम कार्य कर रहे थे। गुड्डू ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे कार सवार तीन लोग पहुंचे। इनमें एक युवक पुलिस की वर्दी और दो सादे कपड़ों में थे।
विज्ञापन

युवकों ने कार को संजय के मकान से थोड़ा पहले ही खड़ा कर दिया था। ये युवक धीरज को कार के पास ले गए। इसके बाद धीरज नहीं आया तो गुड्डू को शक हुआ और वह मौके पर पहुंचा। वहां कार नहीं थी। उसने भाई की तलाश की। घंटों बाद भी उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बाद में गुड्डू ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन थाने पहुंचे। गुड्डू ने बताया कि सफेद कार में युवक आए थे। एक युवक पुलिस की वर्दी में था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। वहीं, थाना प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें