फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग : कल्चरल एकेडमी के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंदौर में हुआ वाकाे इंडिया सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वाको इंडिया सब जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर में 17 से 21 जून तक किया गया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण और पांच कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता में आदित्य सिंह ने 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में चार स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने प्वाइंट फाइट 57 किग्रा, पुरुष प्वाइंट फाइट टीम इवेंट, म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल और क्रिएटिव फॉर्म हार्ड स्टाइल में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्नति ने भी चार स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने लाइट कॉन्टेक्ट 50 किग्रा, महिला पॉइंट फाइट टीम इवेंट, म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल तथा क्रिएटिव फॉर्म हार्ड स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

आराध्या ने चिल्ड्रन आयु वर्ग के प्वाइंट फाइट (30 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंशुमन दत्ता ने पुरुष प्वाइंट फाइट टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जबकि म्यूजिकल फॉर्म एवं प्वाइंट फाइट 52 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कनिष्का चौधरी ने महिला प्वाइंट फाइट टीम इवेंट में स्वर्ण और लाइट कॉन्टेक्ट 46 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
वहीं, कुणाल आनंद ने पुरुष प्वाइंट फाइट टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त हार्दिक सिंह ने 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के प्वाइंट फाइट 32 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक तथा रेहा सैनी ने 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग के प्वाइंट फाइट 47 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। एकेडमी की ओर से शोभा कश्यप एवं उदयवीर सिंह सैनी ने रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन


तक्षशिला के विद्यार्थियों ने जीते पदक
मेरठ। तक्षशिला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ओडिशा में आयोजित जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 12 के छात्र शोभित ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। कक्षा 12 की छात्रा आयुषी सोम चौथा स्थान और कक्षा 12 के छात्र अनमोल सिंह ने प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ. ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य डाॅ. प्रवीन कुमार पथरा आदि ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें