फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया से मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण का मौका : गौरव

विज्ञापन
आनंदपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में खेलो की जानकारी देते एथलेटिक कोच
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल निदेशालय की ओर से बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए खेलो इंडिया स्कीम चलाई गई है। इसे लेकर सभी स्कूलों में अभियान चलाकर उन्हें खेलों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय में खेलो इंडिया सेंटर के कोच गौरव त्यागी ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देशन में आनंदपुरी क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चों को योजना के बारे में जानकारी दी।। उन्होंने बच्चों को बताया कि अगर कोई बच्चा खेलों में जाना चाहत है तो वह खेलो इंडिया योजना के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा खेलों में जाने से बच्चों को पदक प्राप्त करने पर आर्थिक लाभ व सरकारी नौकी तक प्राप्त होती हैं। इस दौरान जया आत्रेय, प्रियंका सेठ, सरिता, निशा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें