फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैरा एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगी मेरठ की प्रफुल्ल

विज्ञापन
पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से प्रफुल्ल त्यागी को पैरा एशियन गेम्स के लिए चयनकर्ता बनाया
विज्ञापन
पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर चयनकर्ता बनाया, कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का है अनुभव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेरठ की प्रफुल्ल त्यागी को पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए नियुक्त की गई चयन समिति का सदस्य बनाया गया है। अब उनके ऊपर पैरा एशियन गेम्स के लिए पैरा खिलाड़ियों की चयन की जिम्मेदारी होगी। वह कई पावरलिफ्टिंग में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीत चुकी हैं।
पैरा एशियन गेम्स 18 से 24 अक्तूबर तक जापान में होने हैं। इसे लेकर पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से 7 सदस्यीय चयन समिति की घोषणा बुधवार को की गई है। इसमें देवेंद्र, जयवंत जीएच, भीमराव महादेव केसरकर, गिरीराज सिंह, विजय, सिंघराज अधाना और प्रफुल्ल त्यागी का नाम शामिल है। प्रफुल्ल त्यागी को इससे पूर्व में पैरा पावर लिफ्टिंग कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जेपी सिंह की ओर से जापान में कोचिंग कोर्स भी कराया जा चुका है। प्रफुल्ल के चयनकर्ता बनाए जाने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला पैरा खेल संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रेम कुमार, जिला पैरा खेल संघ के सचिव गौरव त्यागी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रफुल्ल त्यागी की उपलब्धियां
अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप जमशेदपुर में रजत पदक
अंतरराष्ट्रीय डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
अंतरराष्ट्रीय बेंचप्रेस पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप जमशेदपुर में कांस्य पदक
सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप जम्मू में कांस्य पदक
उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप लखनऊ में स्वर्ण पदक
उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप गाजियाबाद में स्वर्ण पदक
मेरठ से तीन एथलीट का नाम पैरा एशियन गेम्स के लिए संभावित की सूची में

मेरठ से पैरा एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में तीन खिलाड़ियों के नाम संभावित की सूची में है। कुछ दिन पूर्व ही विभाग की ओर से पैरा खिलाड़ियों के नाम की संभावित सूची जारी की गई थी। इस सूची में मेरठ की पैरा एथलीट प्रीति पाल, आयुष वर्मा और अनुभव चौधरी का नाम शामिल किया गया था। हालांकि अभी तक अंतिम सूची जारी नहीं हुई है। अब चयन समिति की घोषणा के बाद जल्द ही खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी हो सकती है। प्रीति पाल 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में, अनुभव 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में और आयुष शॉटपुट, भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें