मेरठ। मूल रूप से मोदीनगर के निवासी केतन का उत्तराखंड की अंडर 16 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनका चयन विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच के लिए हुआ है। केतन यहां मेरठ में घाट स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में कोच उमेश कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में वह बीके क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके चयन पर सभी ने खुशी जताई है।
केतन के पिता उमेश कुमार भारतीय रेलवे के दिल्ली डिवीजन में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। उनका पैतृक गांव सैदपुर है और वर्तमान में परिवार इंद्रपुरी गली नंबर-6, मोदीनगर में रहता है। उनकी माता सुनीता फैशन डिजाइनर हैं। केतन ने वर्ष 2020 में कोच मोहित चौहान से क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। वर्तमान में वह बीके क्रिकेट
एकेडमी में कोच आदेश के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। वह अपनी तकनीक को बेहतर बनाने के लिए पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में कोच उमेश वर्मा से भी प्रशिक्षण ले चुके हैं। केतन अब तक क्रिकेट में 23 शतक लगा चुके हैं और उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 188 रन है। उन्हे मवाना प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी के दम पर बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार प्राप्त हुआ। मिनी आईपीएल लोनी में वह 15 दिसंबर से पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से टूर्नामेंट में खेलेंगे।