मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित एलीट क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एलीट क्रिकेट एकेडमी और सी के डब्लू एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें एलीट एकेडमी ने 55 रन से मैच जीता।
एलीट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। इसमें अमन कुमार ने 66, यशवंत सिंह ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में लव ने पांच, दीक्षा और किंजल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीकेडब्लू की टीम 29.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी और 55 रन से पीछे रह गई। टीम की ओर से नंदनी ने सबसे अधिक 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पार्थ और आकाश ने दो-दो विकेट लिए। मुकुंश, आयुमान और शुभम ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर कोच नितिन व अखिल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।