फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एस्कलेटर पर रखें बच्चों का ध्यान, लिफ्ट का भी करें इस्तेमाल

Sun, 07 Dec 2025 07:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआरटीसी अधिकारियों ने नमो स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी
विज्ञापन

- आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ साउथ स्टेशनों को चुना
- एस्कलेटर पर कई बार बच्चों के साथ रहती है दुर्घटना की संभावना
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नमो भारत के स्टेशनों पर एस्कलेटर का प्रयोग करते समय बच्चों का ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही घातक हो सकती है। एस्कलेटर के उपयोग के दौरान यात्रियों को आने वाली दिक्कत और बच्चों के साथ दुर्घटना की संभावना को कम करने के लिए एनसीआरटीसी अधिकारियों ने नमो स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
एनसीआरटीसी एवं दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के संचालन एवं रखरखाव भागीदार, डीबी आरआरटीएस इंडिया के स्टाफ ने विभिन्न नमो भारत स्टेशनों पर यात्रियों को एस्कलेटर के उपयोग के दौरान सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एस्कलेटर का इस्तेमाल करते समय बच्चों का हाथ मजबूती से थामे रखें, बच्चों को एस्कलेटर के किनारों से दूर रखें, भागदौड़ न करने दें और बच्चों को खेल-खेल में एस्कलेटर पर चढ़ने-उतरने से रोकें। इसी जागरूकता से सभी यात्रियों को सुरक्षा दी जा सकती है। यदि भारी या बड़ा सामान साथ है तो एस्कलेटर की जगह लिफ्ट का प्रयोग करें। आपात स्थिति में इमरजेंसी बटन दबाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रथम चरण में आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशनों को चुना है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उददेश्य बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना है। यात्रियों की जागरूकता के लिए स्टेशन परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए। साथ ही डीबी आरआरटीएस इंडिया के स्टाफ ने ट्रेनों के अंदर यात्रियों से सीधा संवाद किया। यात्रियों को बताया कि सभी स्टेशन और ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनसे 24 घंटे निगरानी होती है। प्रत्येक स्टेशन पर पुलिस रूम है। सेंट्रल सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें