फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कायस्थ महासभा कराएगी सनातन धर्मीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रविवार को आनंदम आश्रम श्रद्धापुरी में हुई। कार्यक्रम में सनातन धर्मीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी ने बताया कि जाति से ऊपर उठकर यह सर्व हिंदू समाज का पहला ऐसा परिचय सम्मेलन होगा, जिसमें सभी हिंदू शामिल होकर विवाह योग्य वर वधु के विषय में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन

जौहरी ने बताया कि 29 मार्च को नेशनल हाईवे कंकरखेड़ा फाइव स्टॉर रिजोर्ट में यह विशेष सम्मेलन होगा। इसके लिए प्राप्त बायोडाटा को संग्रहित कर पुस्तक भी प्रकाशित की जाएगी। कायस्थ समाज के साथ सभी सनातनधर्मी शामिल होंगे। विधवा, विदुर, तलाकशुदा, दिव्यांग आदि के भी बायोडाटा लिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन फार्म कायस्थ के श्रद्धापुरी स्थित कार्यालय में भी उपलब्ध होंगे। कूरियर से भी बायोडाटा भेजे जा सकते हैं। इस अवसर पर जीएन सक्सेना, जेएस कुदेसिया, डॉ. तेजभान सक्सेना, एके सक्सैना, ज्ञानेंद्र सक्सेना, शचिचंद्र मोहन, मुकेश सक्सेना, प्रमोद जौहरी, अजय भटनागर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें