फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अलाव के अधिक प्रयोग से शरीर में हो न जाए आक्सीजन की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। रात में ठंड बढ़ने से सड़कों पर लोग अलाव जला रहे हैं। इससे न सिर्फ प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि कहीं न कहीं लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में सीएचसी माछरा के प्रभारी डाॅ. तरुण राजपूत ने लोगों से अलाव से बचने की अपील की।
विज्ञापन

क्षेत्र में सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे, चौराहे, चौपालों, दुकानों पर अलाव जलाकर ताप रहे हैं। लोग लकड़ी, कूड़ा-करकट, टायर-ट्यूब, पालिथीन आदि जलाते हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। इस धुएं से मनुष्य के शरीर को नुकसान पहुंचता है। लोगों के बीमार होने का खतरा रहता है। ऐसे में सीएचसी प्रभारी माछरा व सीएमओ डाॅ. अशोक कटारिया ने लोगों से अलाव से बचने की सलाह दी। कहा कि कम से कम अलाव का प्रयोग करें। इसके धुएं से आंखों में जलन होती है। शरीर में आक्सीजन की कमी हो सकती है। अलाव से हटने पर ठंड लगती है। खांसी, जुकाम भी हो सकता है। इसलिए अलाव से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें