फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल कांड की वीडियो सपा ने वायरल कराई थी : संगीत सोम  

Sun, 23 Apr 2017 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
संगीत सोम
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि कवाल कांड की कथित वीडियो क्लिप सपा ने ही वायरल कराई थी। सहारनपुर में अंबेडकर शोभायात्रा पर पथराव साजिश का हिस्सा है। सड़क दूधली में हमले के आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए।    
विज्ञापन

             
रुड़की रोड पर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि कवाल कांड की कथित वीडियो क्लिप केस में उन पर उठे सवालों का जवाब एसआईटी की जांच में साफ हो चुका है। सपा ने दंगा भड़काने की नीयत से कथित वीडियो वायरल किया था।

सूबे की जनता ने पहले लोकसभा और अब विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत देकर दंगा कराने वालों को जवाब दे दिया है। दंगे के फर्जी मुकदमों में फंसाए गए बेगुनाहों की लड़ाई लड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अखिलेश सरकार में फर्जी नामजद किए गए लोगों को न्याय दिलवाया जाएगा। सोम ने कहा कि सहारनपुर के सड़क दूधली में अंबेडकर शोभायात्रा पर हमला सोची समझी साजिश से किया गया। हमलावरों ने पहले से ही मकानों पर ईंट-पत्थर जमा कर रखे थे। हमले के दोषियों को चिह्नित कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन


सूबे की योगी सरकार जनता की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़ चुके हैं। अवैध बूचड़खानों पर प्रदेश सरकार का प्रहार कड़ा फैसला है, जिसके सुखद नतीजे आवाम ने महसूस किए हैं। सड़कें अतिक्रमणमुक्त हो चुकी है। आगामी तीन माह में सरकार के कड़े फैसलों से सूबे का नया स्वरूप सामने आएगा।                  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें