फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथक : इस मेले का उद्घाटन करने वाले अफसरों का हो जाता है तबादला

Sat, 22 Apr 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
नौचंदी के उद्घाटन समारोह
विज्ञापन
मेरठ में मिथक है कि मेला नौचंदी के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले अधिकांश अफसरों का तबादला मेले के समापन से पहले ही हो जाता है। यही कारण है कि उद्घाटन कार्यक्रम से काफी अफसरों ने दूरी बनाई थी। इस बार उद्घाटन करने वाले मंडलायुक्त आलोक सिन्हा का तबादला यहां से हो चुका है, तो साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान भी इस्तीफा दे चुकी हैं।
विज्ञापन


नौचंदी के साथ जुड़े इस मिथक का सबसे ज्यादा असर नगरायुक्त पर नजर आता है। यही कारण रहा कि इस बार निगम अधिकारियों ने मेले के उद्घाटन से दूरी बनाई। परंपरा के मुताबिक होली के बाद दूसरे रविवार को यानी बीती 26 मार्च को इस मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ था। इसमें कमिश्नर आलोक सिन्हा ने शिरकत की थी। हालांकि डीएम बी. चंद्रकला इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थीं। लेकिन उनका भी तबादला यहां से हो चुका है। चर्चा यह है कि कई बड़े प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने इस कार्यक्रम से केवल इसलिए ही दूरी बनाई। हालांकि अब सबकी निगाह है कि मेले का समापन होने तक कौन जिले में रहता है और किसका तबादला होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें