फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, आज कहां होगी बसपा सुप्रीमो की रैली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 01 Feb 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बीएसपी सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती की आज एनएच-58 बाईपास पर होने वाली रैली को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के साथ रूट डायवर्जन रहेगा। रैली स्थल वेदव्यासपुरी स्थित सीएनजी स्टेशन के पास मैदान है।
विज्ञापन
  एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि रैली स्थल पर तीन एडिशनल एसपी, 10 डिप्टी एसपी, 12 थाना प्रभारी, 300 पुलिसकर्मियों के अलावा दमकल, डॉग स्क्वाएड और बम निरोधक दस्ता तैनात रहेगा। एक कंपनी पीएसी और पैरा मिलेट्री फोर्स को रिजर्व में रखा गया है।

रैली स्थल पर ही हैलीपैड
टीपी नगर पुलिस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बुधवार सुबह करीब 11 बजे हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगी। रैली स्थल के पास ही हैलीपैड बनाया गया है। हैलीपैड और मंच के आसपास बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


यह रहेगा डायवर्जन
टीएसआई डीडी दीक्षित ने बताया कि मवाना रोड की तरफ से रैली में आने वाले वाहनों को कमिश्नरी आवास चौराहे से जीरोमाइल से कंकरखेड़ा होते हुए एनएच- 58 पर जाने दिया जाएगा। जीरो माइल पर बैरियर लगाकर बेगमपुल की तरफ रैली का कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। कमिश्नरी आवास चौराहे से विश्वविद्यालय रोड के रास्ते तेजगढ़ी, एल ब्लॉक होते हुए बिजली बंबा बाईपास से परतापुर तिराहे से रैली स्थल के लिए रैली के वाहनों को जाने दिया जाएगा। बाकी अन्य सभी वाहन परतापुर तिराहा और मोदीपुरम से एनएच-58 पर आने जाने दिए जाएंगे। गढ़ और हापुड़ की तरफ से रैली में आने वाले वाहनों के लिए तेजगढ़ी से एल ब्लॉक, बिजली बंबा बाईपास के रास्ते परतापुर तिराहे के रास्ते से जा सकेंगे। परतापुर तिराहा और मोदीपुरम से रैली में आने वाले वाहनों को शहर में नहीं आने दिया जायेगा। रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। रैली स्थल और आसपास 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें