फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमें मत सिखाओ, हम जानते हैं हमें क्या करना है’

Wed, 01 Feb 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान अलकरीम होटल संचालक द्वारा पुलिस को लाठियां न फटकारने की नसीहत देने पर सीओ कोतवाली गरमा गये। उन्होंने कह दिया कि हमें मत सिखाओ, हमें पता है कि क्या करना है।
विज्ञापन


दरअसल किसी हादसे की आशंका के चलते पुलिस नहीं चाहती थी कि होटल के आसपास लोग जमा हों। इसलिए पुलिस वहां जमा लोगों को लाठी फटकारकर हटा रही थी। जिस पर होटल संचालक ने पुलिस कर्मियों को ऐसा करने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। जिसके बाद होटल संचालक ने सीओ कोतवाली के पास जाकर कहा कि वह अपनी पुलिस को लाठियां चलाने से रोके। ऐसा करने से माहौल खराब हो सकता है। इस पर सीओ ने नाराज होकर संचालक से कहा कि  हमें मत सिखाओ। हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। कोई हादसा हो गया तो जवाब उन्हें ही देना है। इसलिए आप अपना काम करो और हमें अपना काम करने दो।

सर इस तरह से कुछ नहीं करेंगे होटल संचालक द्वारा अपनी लेबर लगाकर खुद निर्माण तुड़वाया जा रहा था। लेकिन नगर निगम और एमडीए के कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं थे। दोपहर करीब दो बजे कर्मचारी बार-बार एसपी सिटी आफिस में बैठे अपर नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दे रहे थे। निगम की तकनीकी टीम के स्टाफ ने अफसरों से कहा कि सर उनके पास खड़े होकर काम करना होगा। अभी तक 10 प्रतिशत भी निर्माण नहीं तोड़ा गया। उनकी सलाह पर अफसर आगे बढ़े। लेकिन इसके बाद फिर से बखेड़ा कर उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें