यूपी प्रमुख सचिव ने अधिकारियों की बैठक ली
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आह्वान किया है कि कांवड़ यात्रा में प्लास्टिक के सामान का प्रयोग न किया जाए। कांवड़ मार्ग पर लगने वाले शिविर संचालकों को पहले से निर्देश दिए जाएं कि प्लास्टिक के गिलास और अन्य सामान का प्रयोग न करें। खाने के लिए पत्तल और मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करें। शिविर के पास गंदगी न हो। नगर निगम और पंचायत विभाग इस पर ध्यान दे।
कंट्रोल रूम बनेगा, लगेंगे कैमरे
डीजीपी ने बताया कि हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनेगा। जिसमें सभी विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। ताकि दुघर्टना या कोई भी वारदात हो तो तुरंत संबंधित विभाग उससे निपटे। सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर काम करेंगे। उच्चाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करते रहेंगे। कांवडियों से सरकारी कर्मचारियों का व्यवहार सम्मानजनक होना चाहिए। ताकि किसी की भावना को ठेस न पहुंचे। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
हर जिले में डीएम और एसएसपी हेलीकाप्टर से निगरानी करेंगे। कांवडियों पर फूलों की वर्षा करेंगे। गंगनहर पर पुलिस बाइक से 24 घंटे गश्त करेगी। रिस्पांस बेहतर होगा। बाइक का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। कांवड़ यात्रा में लगाए सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी होगी। ताकि अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। डीजे और डंडे लेकर चलने वाले कांवड़ियों के बारे में दोनों अधिकारी कुछ नहीं बोले।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/