बता दें कि सीएम योगी का हेलीकॉप्टर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में उतरा। इसके बाद कार से सीएम योगी कांवड़ियों के बीच पहुंचे और उन्होंने पुष्प वर्षा की। इस दौरान कांवड़ियों ने योगी योगी के जमकर नारे लगाए।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सीएम योगी के आने से पहले ही मोदीपुरम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के लिए दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया गया है। कांवड़ियों के सैलाब को काबू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कांवड़िये सीएम योगी की एक झलक पाने को बेताब रहे।
सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी और मंत्री स्वतंत्रदेव हेलीकॉप्टर से मेरठ पहुंचे थे।
शुक्रवार को इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने मेरठ और बागपत में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की थी। इस दौरान कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., आईजी नचिकेता झा ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की।
बताया गया कि अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर बेगमपुल, सिवाया टोल प्लाजा, मटौर, सकौती, दादरी, खतौली, सलावा, नानू पुल, पूठखास, जानी, निवाड़ी मोहिउद्दीनपुर, परतापुर इंटरचेंज, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से होते हुए औघड़नाथ मंदिर के ऊपर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।