फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक पैदा कर रहा आईएस, इसे खत्म करें : कल्बे सादिक

Mon, 08 Feb 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदी सोसाइटी स्थित इमाम बारगाह पंजेतनी में हैदर अली ताजपुरी की वालिदा नियाज फातिमा के चेहल्लुम पर मजलिस का आयोजन किया गया। शिया धर्मगुरु एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डा. सैयद कल्बे सादिक ने मजलिस को खिताब फरमाया।
विज्ञापन


कल्बे सादिक ने कहा कि बेगुनाहों की हत्या करना इस्लाम के खिलाफ है। इस्लाम तो एकता और भाईचारे का पैगाम देता है। आईएसआईएस जैसे संगठन दुनिया में आतंक का माहौल पैदा करके इंसानियत को रौंद रहे हैं। ऐसे संगठनों को खत्म किए जाने की जरूरत है। अल्लाह ने चांद-सूरज की रोशनी, हवा, दरिया, दरख्त आदि को इंसान की खुशहाली के लिए बनाया है। इंसान का बस नहीं चलता, नहीं तो वह इन्हें भी मजहब और जाति के नाम पर बांट दे।

कुरान की अहमियत बयान करते हुए कल्बे सादिक ने कहा कि कुरान हिदायत के लिए दुनिया में आया है। फिर हम क्यों इस हिदायत की रोशनी से महरूम हैं। मस्जिदें अल्लाह का घर हैं, इन्हें फिरकों में मत बांटो। मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन तालीम सबकी एक ही है। इसलिए एक-दूसरे के मजहब का सम्मान करना चाहिए। इससे दुनिया में अमन कायम होगा। मजलिस में शाह अब्बास सफवी, महताब अली जैदी, बाकर जैदी, अली मिशन सोसायटी के संयोजक अली हैदर रिजवी, फखरी जाफरी, मौलाना शराफत हुसैन काजमी, हाजी शमशाद अली जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें