फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! 70 साल के व्यक्ति ने दो मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, तलाश में जुटे अफसर

Sat, 16 Jan 2021 01:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित फुटबॉल चौक के समीप शुक्रवार शाम एक कबाड़ी ने दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म किया। उनके रोने की आवाज सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। जिसे देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की तलाश में देर रात तक दबिश दी लेकिन, वह हत्थे नहीं चढ़ सका।

विज्ञापन


मामला टीपीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली रोड पर फुटबॉल चौराहे के समीप का है। टीपीनगर निवासी 70 वर्षीय शमीम शाम को पड़ोस की सात-आठ वर्षीय दो मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर घर से ले आया। वह उन्हें लेकर अपनी दुकान पर पहुंचा। वहां उनसे दुष्कर्म किया। बच्चियों की रोने की सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। जिसे देेख एक बच्ची उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली और लोगों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत, प्रधानाचार्य ने लगवाया पहला टीका, देखिए मेरठ की तस्वीरें
विज्ञापन


इस पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आरोपी की घेराबंदी की लेकिन, वह भाग निकला। घटना की जानकारी पाकर टीपी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्ची के परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी शमीम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके पश्चात आरोपी के घर पर दबिश दी परंतु वह नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी की बेटी, दामाद और बेटे को हिरासत में ले लिया है। वहीं, देर रात तक टीपी नगर पुलिस आरोपी शमीम की तलाश में दबिश देने में लगी रही। पुलिस ने आरोपी की दुकान पर अपना ताला लगा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में टीकाकरण की शुरुआत, सीएमओ ने लगवाया पहला टीका, फिर कही ये बड़ी बात

गिरफ्तारी जल्द होगी
आरोपी की तलाश में टीपीनगर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। दोनों बच्चियों के बयान भी महिला पुलिस ने लिए हैं। इस दौरान पुलिस ने उनकी वीडियोग्राफी भी कराई है। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें