फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा भी नहीं हुई और टिकट के पैसे भी नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे की गलती का खामियाजा अमृतसर जाने वाले यात्रियों को उठाना पड़ा। बृहस्पतिवार रात छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सिटी स्टेशन से सवार हुए यात्रियों के साथ धोखा हुआ। अमृतसर का आरक्षित टिकट लेकर बैठे यात्रियों को कैंट स्टेशन पर उतार दिया गया। रेलवे ने सिटी स्टेशन को तो ट्रेन के अंबाला तक जाने का मैसेज भेजा था, लेकिन यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं दी। ऐसे में न तो लोगों की यात्रा हो पाई और न ही टिकट का पैसा वापस मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 9.30 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सवार होने के लिए दस से अधिक यात्री सिटी स्टेशन पर मौजूद थे। ट्रेन में बैठने पर उन्हें बताया गया कि ट्रेन अंबाला तक जाएगी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा भी किया, लेकिन यात्री कैंट स्टेशन पर उतर गए। वहां उनके टिकट के पैसे लौटाने के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया।
सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि मुख्यालय की ओर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के अंबाला तक जाने का मैसेज प्राप्त हुआ था। वहीं, हमारे ट्रेन एनाउंस सिस्टम में भी अंबाला तक जाने की सूचना दी जा रही थी। मुख्यालय से मैसेज आने के बाद तुरंत ट्रेन इंफोरमेशन सिस्टम में इसे अपडेट कराया जाता है। उनका कहना है कि अगर यात्री ट्रेन आने से पहले टिकट को रद्द कराने के लिए स्टेशन पर जानकारी देते तो इसका हल निकाला जाता।
विज्ञापन

यात्रियों का ये है कहना
सिटी स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए यात्रियों का कहना है कि रेलवे के ट्रेन सूचना सिस्टम में भी ट्रेन के अमृतसर जाने की सूचना दी जा रही थी। अगर अंबाला तक जाने तक की सूचना दे दी जाती तो ऐसा नहीं होता। वहीं, स्टेशन के ट्रेन सूचना पट पर भी ऐसी कोई जानकारी अपडेट नहीं थी। लोगों का आरोप है कि रेलवे ने उनके साथ धोखा किया और अब टिकट का पैसा वापस नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें