इंस्पेक्टर के सामने थाने में भिड़े जीजा-साला
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने में बृहस्पतिवार शाम इंस्पेक्टर के सामने ही जीजा-साला के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मामला बढ़ते देख इंस्पेक्टर ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर का कहना था कि दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई जा रही है।
ब्रह्मपुरी थाने में नौशाद नाम का एक सिपाही है। वह मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। उसकी शादी भी मुरादाबाद में हुई है। फिलहाल नौशाद की पत्नी उसके साथ मेरठ में रहती है। बताया गया कि नौशाद का साला नूर आलम एसएसपी आफिस में तैनात है। नौशाद व उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है।
दंपती का विवाद बृहस्पतिवार को थाने पहुंचा। नूरआलम और नौशाद भी ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे, जहां जीजा-साला के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सीओ ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है पारिवारिक मामला है। दोनों को समझाकर निपटाया जाएगा। संवाद