कार्यकर्ताओं के साथ जिग्नेश मेवाणी
- फोटो : अमर उजाला
जिग्नेश ने कहा कि चंद्रशेखर को सन 2019 में सांसद का चुनाव लड़ाकर संसद भेजेंगे। कहा कि अगर एक अप्रैल तक गुजरात में दलितों को पट्टों पर कब्जा नहीं दिया गया तो 14 अप्रैल को कच्छ हाइवे जाम कर दिया जाएगा। गुजरात में कार्यकर्ता अंबेडकर जयंती पर माला नहीं चढ़ाएंगे। जिग्नेश ने कटाक्ष किया कि भाजपा ने आठ करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन कुछ नहीं किया।
...तुम इंटरकास्ट मैरिज करो
जिग्नेश मेवानी ने कहा कि भाजपा वाले लव जिहाद की बात करते हैं। गाय की बात करते हैं। लेकिन युवाओं तुम प्यार की बात करो। इंटरकास्ट मैरिज करो। सन 1930 में बाबा भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि इंटरकास्ट मैरिज करो, इससे एक नया समाज बनेगा।
...तो संविधान-संविधान कहना होगा
दलित नेता जिग्नेश ने कहा कि इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या से यूपी में गुंडाराज का सच सामने आ गया है। पहले गुजरात मॉडल था। आरोप लगाया कि अब उससे भी अगर कोई घटिया मॉडल है तो वह योगी सरकार मॉडल है। भाजपाई कहते हैं कि यूपी में रहना होगा तो योगी-योगी कहना होगा। लेकिन चंद्रशेखर के छूटने के बाद हम बताएंगे कि यूपी में रहना है तो संविधान-संविधान कहना होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/