राजकुमार सिंघल का स्थानांतरण देहरादून हो गया था। इसके बाद परिवार वहां चला गया। आईएएस की परीक्षा पास करने के बाद पूजा को झारखंड काडर मिला। राजकुमार सिंघल ने एक पूर्व पार्षद को अपना मकान बेच दिया था।
यह भी पढ़ें: स्वराग बैंड पर झूमेंगे मेरठवासी: देशभक्ति तरानों से होगा ऐतिहासिक नौचंदी मेले का आगाज, पहली बार डिजाइन किया गया मेले का लोगो
ध्यानचंद गुप्ता ने बताया कि 1993 में हमारा परिवार सूरजकुंड से शास्त्रीनगर शिफ्ट हो गया था, लेकिन राजकुमार सिंघल से दोस्ती होने के कारण मिलना-जुलना लगा रहता था। बेटी गाजियाबाद में रहती हैं, उन्होंने अखबार में पढ़ा और फोन करके बताया।
उन्होंने बताया कि पूजा के दादा और पिता बहुत ही ईमानदार व्यक्ति थे। अब राजकुमार सिंघल का परिवार कहां रहता है, इसकी जानकारी नहीं है। दस साल से हम भी मेरठ छोड़कर पुणे में रह रहे हैं।
21 वर्ष की आयु में बन गईं थीं आईएएस
पूजा सिंघल को जानने वालों ने बताया कि पूजा प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास कर ली थी। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराया था।