वहीं सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी दहल, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से 315 बोर के कई खोखे भी बरामद किये हैं। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि गांव में जाट और दलित पक्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा है।
ईख में लगा दी आग
बवाल के बाद गांव से दूर जंगल में जाट पक्ष के रामसिंह की ईख में आग लगा दी गई। करीब छह बीघा ईख जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। साथ ही दलित पक्ष पर ईख में आग लगाने का आरोप लगाया। वहीं गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/