फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर हंगामा, दो घंटे तक लगाया जाम

विज्ञापन
बागपत ::::::: छपरौली थाने के बाहर शव रखकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते बड़ौत सीओ हरीश भदौरिया। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दलित युवक का शव थाने के सामने रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

सीओ बड़ौत के के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला गया, हत्या की रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। विद्युत उपकेंद्र के पास रविवार सुबह मिले युवक मुन्ना (30) का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने शव थाने के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ बड़ौत ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया तो दो घंटे बाद जाम खोला गया।
मुन्ना का शव छपरौली में विद्युत उपकेंद्र के पास रविवार सुबह पड़ा मिला था। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो परिजनों को पता चला कि उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां करीब साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक जाम लगा रहा। मुन्ना की मां महकू देवी व समाज के लोग गुलशन, रामपाल, जितेंद्र थाने पहुंचे और वहां तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पर चोटों के निशान देख भड़क गए लोग
छपरौली। पुलिस ने दलित युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद छपरौली पहुंचा तो शव पर चोटों के निशान थे, जिन्हें देख परिजन और लोग भड़क उठे और उन्होंने शव थाने के सामने सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया। हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तारी की मांग की। सीओ बड़ौत ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया। छपरौली में विद्युत उपकेंद्र के पास रविवार सुबह एक शव पड़ा मिला। बाद में शव की शनाख्त कस्बे की धंधान पट्टी में रहने वाले दलित मुन्ना (30) पुत्र स्व. सुरेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाम के दौरान लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सीओ बड़ौत हरीश भदौरिया पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सीओ ने लोगों को हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया तो शव उठाकर जाम खोला गया। इस तरह वहां करीब साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक जाम लगा रहा। उसकी मां महकू देवी व समाज के लोग गुलशन, रामपाल, जितेंद्र थाने पहुंचे और वहां तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें