फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शॉटपुट में सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ जलालपुर की एलिश बनी स्वर्णपरी

Sun, 12 Oct 2025 06:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
लावड़- स्वर्ण पदक जीतने के बाद शॉटपुट ​खिलाड़ी एलिश। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पंजाब की अलका ने वर्ष 2018 में 13.10 मीटर शॉटपुट फेंककर बनाया था रिकॉर्ड, एलिश ने 13.80 मीटर फेंककर रचा नया कीर्तिमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। जलालपुर गांव निवासी एलिश की सफलता का दौर जारी है। उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में एलिश ने शॉटपुट में पंजाब की अलका सिंह का 2018 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक हासिल किया। एलिश की इस कामयाबी से परिवार में हर्ष का माहौल है।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिमाग सिंह प्रधान ने बताया कि उनकी पोती एलिश पुत्री रणविजय शॉटपुट खिलाड़ी है। वह पंचकुला में अभ्यास करती है। 10 से 14 अक्तूबर तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एलिश ने अंडर 16 में प्रतिभाग किया। इसमें एलिश ने 13.80 मीटर शॉटपुट फेंककर नया कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में पंजाब की अलका सिंह ने 13.10 मीटर शॉटपुट फेंककर रिकॉर्ड बनाया था। सात साल से कायम इस रिकॉर्ड को एलिश ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले व गांव का नाम रोशन किया। इससे पहले एलिश सैफई में आयोजित 57वीं यूपी स्टेट एथलेटिक्स अंडर 16 में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है। दिमाग सिंह ने बताया कि पोती की खेल में रूचि देख सभी ने उसका सहयोग किया। पहले एलिश कोई खेल नहीं खेलती थी। एक बार कॉलेज स्तर पर हो रही प्रतियोगिता में वह दर्शक बनकर बैठी थी तो कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिद करके भाला फैंक में हिस्सा दिलाया और एलिश ने जीत हासिल की। यहीं से एलिश में खेल की रूचि बढ़ गई, लेकिन उसने जैवलिन की जगह शॉटपुट को अपना खेल चुना। एलिश के पिता रणविजय खेती करते है और मां पिंकी, दादी कमलेश गृहणी है। उसकी इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें