जैन समाज के लोग एकत्र होकर चंडीगढ़ में श्री दिगंबर जैन मंदिर में जाएंगे और उनको कपड़े पहनाएंगे। महापंचायत में 41 सदस्यों की जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया। पूर्व में गठित 15 सदस्यीय जांच समिति को बर्खास्त कर दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि 41 सदस्यीय समिति के सदस्य पहले जैन मुनि को कपड़े पहनाने के लिए प्रशासन ने से बातचीत करेगा, ताकि उस समय कोई विवाद न हो जाए। गठित समिति ही तय करेगी कि चंडीगढ़ में किस दिन पहुंचकर जैन समाज के लोग जैन मुनि को कपड़े पहनाएंगे। महापंचायत की अध्यक्षता दिल्ली के अध्यक्ष पंकज जैन ने तथा संचालन मदनलान जैन ने किया। बैठक में सुशील जैन, सभासद वैभव जैन, पंकज जैन, राकेश जैन, मीनू मुखिया, बंटी, पंकज मेहलका, रामकुमार, विनोद, शीलू जैन, अमित दादरी, आशीष, अरुण आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/