फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मामूली विवाद पर बखेड़ा, आमने-सामने आये दो समुदाय के लोग, फोर्स तैनात

Sat, 25 Aug 2018 08:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में विवाद के बाद पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में मुजफ्फरनगर के पुरबालियान में बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद पर बखेड़ा हो गया। समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद मंसूरपुर थाने के दरोगा को भी नहीं बख्शा गया। सूचना पर एसपी सिटी खतौली व मंसूरपुर थाना पुलिस व पीएसी समेत गांव में पहुंचे और लाठीचार्ज कर हमलावरों को खदेड़ा। गांव में तनाव व्याप्त है, जिसके चलते भारी फोर्स व पीएसी के साथ ही मंसूरपुर एसएचओ खुद वहां डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन

 
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी सुमित पाल और लीहलू पुत्र मांगा के बच्चों के बीच ईद से एक दिन पूर्व खेलने के दौरान विवाद हो गया था। इसमें समुदाय विशेष के लोगों ने सुमित के घर पर हमला कर न केवल परिजनों से मारपीट की थी, बल्कि उसकी बहन से भी छेड़छाड़ भी की थी। पुलिस ने सुमित की तहरीर पर 12 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मंसूरपुर थाने के एसआई ओमप्रकाश वादी इस मामले में सुमित के बयान दर्ज करने उसके घर में मौजूद थे। इसी दौरान कार में समुदाय विशेष के छह-सात युवक वहां पहुंचे और अकारण गाली-गलौच करने लगे। लोगों ने उन्हें रोका तो उन्होंने साथियों को फोन कर दिया। चंद मिनटों बाद ही दर्जनों हमलावर लाठी-डंडे, धारदार हथियार व अवैध असलाह लेकर सुमित के घर पहुंच गए और परिजनों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद एसआई ओमप्रकाश ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। पूर्व प्रधान संतोष पाल के घर पर भी हमला किया गया। महिलाओं, बच्चों व युवतियों को भी नहीं बख्शते हुए उनके साथ भी मारपीट व बदसलूकी की गई। एसआई ओमप्रकाश ने वायरलेस पर मेसेज फ्लैश कर आला अफसरों को घटना की जानकारी दी। इस पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह, खतौली एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार अमित कुमार खतौली व मंसूरपुर थाना पुलिस के साथ ही पीएसी को लेकर गांव में पहुंचे और लाठीचार्ज कर हमलावरों को दौड़ाया। इसके बाद एसपी सिटी ने एसआई ओमप्रकाश से मामले की जानकारी लेते हुए मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल को गांव में ही कैंप करने और पूर्व में सुमित की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में नामजद सभी 12 हमलावरों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। उन्होंने शुक्रवार शाम की घटना में भी सुमित पक्ष की तरफ से हमलावरों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज करने के भी आदेश दिए। 

वहीं, पूर्व प्रधान संतोष पाल द्वारा भी हमलावरों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी। तनाव के चलते पीएसी व थाने की फोर्स देर रात तक गांव में ही मौजूद थे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन अधिकांश आरोपी घरों पर ताले लगा परिजनों समेत फरार हो चुके थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें