फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा आसमां

Thu, 13 Oct 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्रीरामलीला में बुधवार को श्रीराम और विभीषण के राजतिलक की मनमोहक लीलाएं की गईं। राम भक्त हनुमान ने भी सीना चीरकर सीता-राम के दर्शन कराए। लीला को देखकर दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। श्रीरामलीला कमेटी मेरठ छावनी की ओर से भैसाली मैदान में लीला का मंचन हुआ, वहीं शहर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में सूरजकुंड सती मंदिर पर लीला की गई। श्रीराम और विभीषण का रथ बैंडबाजों के साथ जिमखाना लाया गया।
विज्ञापन

भैसाली मैदान में श्रीराम ने विभीषण का राजतिलक किया। इसके उपरांत सीता को लंका से लाने की लीला की गई। सीता की अग्नि परीक्षा की लीला देखकर सभी की आंखें भर आईं। इसके उपरांत अयोध्यापुरी में श्रीराम और भरत का मिलाप और श्रीराम का राजतिलक की लीलाएं की गईं। इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, विवेक रस्तोगी, गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, जुगल किशोर गर्ग, मनमोहन गर्ग, अजय अग्रवाल, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, नानक चंद, नितिन बालाजी मुख्य रहे। शहर रामलीला कमेटी की तरफ से सूरजकुंड स्थित सती मंदिर पर कलाकारों विभीषण राजतिलक की लीलाएं की। लीला देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ी। सूरजकुंड सती मंदिर से राम- लक्ष्मण, सीता, हनुमान और विभीषण एक रथ में सवार हुए। बैंडबाजों के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सूरजकुंड से गांधी आश्रम चौराहा, नंदन सिनेमा, हापुड़ अड्डा, खंदक बाजार, पेड़ा मल होते हुए वापस जिमखाना मैदान पहुंचे। रास्ते में जगह जगह श्रीराम का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में जहां बैंडबाजों से धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु थिरकते चल रहे थे, वहीं लोग जय श्रीराम जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे।

राम से मिले भरत  
श्रीरामलीला कमेटी सूरजकुंड के तत्वावधान में बाबा मनोहर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरामलीला में विभीषण राजतिलक और राम-भरत मिलाप की लीला हुई। इस दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रमेश चंद्र नागर, विवेक वाजपेयी, मनोज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, विपिन कुमार गोयल, दीपक शर्मा, नीरज मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें