फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर जीता जागृति विहार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गगोल क्रिकेट मैदान में चल रही मेरठ साउथ प्रीमियर लीग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गगोल क्रिकेट मैदान पर चल रही मेरठ साउथ प्रीमियर लीग में देर रात दूसरा मैच शास्त्रीनगर मंडल और जागृति विहार मंडल की टीम के बीच हुआ। इसमें जागृति विहार मंडल की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत प्राप्त की।
जागृति विहार मंडल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। शास्त्रीनगर मंडल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। शास्त्रीनगर की ओर से अभिषेक राय ने 61, शिवम ने 55 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

जागृति विहार मंडल की ओर से छोटू ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जागृति विहार मंडल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा, जब टीम को आखिरी गेंद पर तीन रन की जरूरत थी।
विज्ञापन

यश ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई। जागृति विहार की ओर से दुर्गेश ने 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि यश 36 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मौके पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेरठ साउथ प्रीमियर लीग न सिर्फ क्रिकेट को बढ़ावा दे रही है, बल्कि युवाओं में खेल भावना और उत्साह को भी नई दिशा दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें