फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिसरक्टेड इलेवन और वीसीए ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क क्रिकेट एकेडमी में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें रिसरक्टेड इलेवन और वीसीए ने जीत प्राप्त की। पहले मैच में रिसरक्टेड इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी फ्यूरी इलेवन की टीम ने 24.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 130 रन बनाए। इसमें अक्षय राय ने 22, आदित्य ने 19 और विकास ने 18 रनों का योगदान दिया। रिसरक्टेड इलेवन की ओर से देवेंद्र ने तीन, आर्यन हरेंद्र ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन ने 21 ओवरों में ही मात्र पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अक्की ने 36, मनीष ने 27, अक्षय ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन

फ्यूरी इलेवन की ओर से वासु ने दो, विक्रांत, आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच देवेंद्र, बेस्ट बल्लेबाज अक्की को चुना गया। दूसरा मैच अंडर-14 का एसकेके और वीसीए के बीच खेला गया। इसमें वीसीए ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर एसकेके ने 25 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। इसमें सुधीर ने 31, निखिल ने 17, मनु ने 14 रन बनाएं। वहीं, वीसीए के खिलाड़ी देव, समर, अक्ष ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीसीए की टीम 20 ओवरों में ही तीन विकेट खोकर 136 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें समर ने 66, देव ने 21, अंश ने 13 रन बनाएं। टीम एसकेके के बॉलर अक्ष ने दो और आरव ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच समर को चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें