फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इकरा हसन जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों के लिए करेंगी प्रचार-प्रसार

Mon, 16 Sep 2024 12:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

यूपी के कैराना की युवा सांसद इकरा हसन जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचार करेंगी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वह प्रचार प्रसार करेंगी।
विज्ञापन
सपा सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने शामली से कैराना सपा सांसद इकरा हसन को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके अलावा रालोद के शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली भी जम्मू में भाजपा के समर्थन में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 18 सितंबर से विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा।

यह भी पढ़ें:दर्दनाक: मेरठ में दस नहीं 11 की हुई मौत... फरहाना के साथ दफन हुई गर्भ में पल रही 11वीं जिंदगी; तस्वीरें

समाजवादी पार्टी ने भी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार हेतु स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें युवा सांसद इकरा हसन का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि इकरा हसन जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वहां का दौरा कर प्रचार प्रसार करेंगी।

Trending Videos

कैराना लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी इकरा हसन ठाकुर से लेकर दलित वोटरों में भी सेंध लगाने में कामयाब रहीं थी, जो उनकी जीत का आधार भी बनी। यहां दलित बहुल आबादगढ़ के बूथ 166 पर इकरा ने 180 तो प्रदीप ने 223 मत प्राप्त किए। यानी इकरा ठाकुर और दलित वोटरों में भी सेंध लगाने में कामयाब रही।

मुस्लिम बूथों पर भी चला इकरा का ही जादू
कैराना सीट पर मुस्लिम बहुल गढ़ी दौलत के बूथ 258 पर इकरा ने 631 तो प्रदीप ने मात्र 43, 259 बूथ पर इकरा ने 796 तो प्रदीप ने 41, 260 बूथ पर इकरा ने 690 तो प्रदीप ने 91, बूथ 261 पर इकरा ने 846 तो प्रदीप ने मात्र 24 मत प्राप्त किए।

गौरतलब है कि यहां जिन क्षेत्रों में रालोद का खासा प्रभाव माना जाता है। वहां भी इकरा हसन का प्रदर्शन शानदार रहा। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की तर्ज पर कैराना में भी सपा प्रत्याशी ने खापों के गांवों में अच्छी खासी सेंध लगाई।

राजनीति से तीन पीढ़ियों का रहा नाता
देश की राजनीति में कैराना का हसन परिवार जिसकी तीन पीढ़ियों के सभी सदस्य देश व प्रदेश के उच्च सदन के सदस्य रहे हैं। यही नहीं हसन परिवार की सबसे छोटी बेटी इकरा हसन पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ीं और 69 हजार 116 वोटों से विजय हासिल कर सांसद बन गईं। 

इकरा हसन के वालिद मरहूम चौधरी मुनव्वर हसन का नाम तो राजनीति में एक मुकाम हासिल करने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। सांसद मुनव्वर हसन ने सबसे कम उम्र में देश के चारों सदनों का सदस्य बनने का गौरव हासिल किया था।
विज्ञापन

लंदन में पढ़ी इकरा ने पहली बार लड़ा चुनाव और बन गईं सांसद
इकरा हसन (27) पहली बार कैराना लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और 69 हजार 116 वोटों से विजयी हुईं। इकरा हसन को पांच लाख 28 हजार 13 मत मिले जबकि, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को चार लाख 58 हजार 897 वोट मिले।

इकरा हसन की शुरुआती शिक्षा कैराना में हुई थी। उन्होंने 12वीं दिल्ली के क्वींस मेरी स्कूल से की थी। लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की। 

इसके बाद इंटरनेशनल लॉ एंड पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से किया था। लंदन में सीएए का विरोध-प्रदर्शन कर सुर्खियों में आई थीं। वह पढ़ाई पूरी कर 2021 में स्वदेश लौटी थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें