फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईटीआई और एलाइट एकेडमी बने संयुक्त विजेता

Wed, 08 Jul 2026 06:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
विवेक पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग का फाइनल मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हुआ
विज्ञापन

मेरठ। 15वें विवेक पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सीनियर वर्ग का मैच आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और एलाइट क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। बारिश के कारण मैच पूरा न होने पर दोनों टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
एलाइट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 202 रन बनाए। इसमें निखिल ने 44, विश्व ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अरमान ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम 13.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी बारिश के कारण आगे मैच नहीं हो सका। टीम की ओर से अरमान ने 40, जैद ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में राघव ने 3, पार्थ ने 2 विकेट लिए। इसके बाद दोनों को संयुक्त रुप से विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विवेक कोहली ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज विश्व बने। श्रेष्ठ गेंदबाज पार्थ, प्लेयर ऑफ द सीरीज जैद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य आईटीआई संजीव कुमार, रजनी, खुशबू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन कुलदीप ने किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जल्द ही टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग के बच्चों को भी खेल सामान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान
मेरठ। प्रतियोगिता के समापन के बाद मुख्य अतिथि विवेक कोहली ने टूर्नामेंट की विजेता और उप विजेता टीमों के साथ-साथ अन्य खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। कुश्ती में साक्ष्य और रोहित यादव, इंडिया अंडर-19 टीम के सदस्य रही पारुणिका सिसोदिया, खुशी असवाल, बैडमिंटन में मिताशी चौहान, गर्वित त्रिपाठी आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी खिलाड़ी को किसी अन्य खेल के लिए भी किसी सामान की जरूरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। क्रिकेट का सामान खिलाड़ियों को अनिल सरीन स्टेनफोर्ड प्राइवेट लिमिटेड, विनीत सरीन ई एम स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सुभाष राजपूत आर आर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, व अर्जुन कोहली ग्लोबल स्टैग प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें