फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांव पहुंचने से पहले गड्ढों में परीक्षा, डेढ़ किमी संपर्क मार्ग बना मुसीबत

विज्ञापन
रठौरा खुर्द गांव का मुख्य मार्ग स्रोत संवाद
विज्ञापन
- बारिश में सड़क पर भरा पानी, ग्रामीण बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। सरकार प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। अधिकारियों को समयबद्ध मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बावजूद हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र स्थित रठौरा खुर्द गांव का मुख्य संपर्क मार्ग इन दावों की पोल खोल रहा है।
गांव के बाहर पीडब्ल्यूडी का करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। गांव के इस रास्ते पर राजकीय हाईस्कूल प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल हैं। आसपास के गांव के सैकड़ों बच्चे हर रोज शिक्षा ग्रहण करने के लिए इसी टूटे मार्ग से स्कूल पहुंचते हैं। ग्रामीणों और वाहन चालकों के लिए यहां चलना किसी परीक्षा से कम नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण तुनेश कुमार ने बताया कि बरसात शुरू होने के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक खराब हो गई है। राहगीरों को यह तक पता नहीं चल पाता कि गड्ढा कितना गहरा है। इससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने से पहले ही उन्हें बदहाल सड़क की मार झेलनी पड़ती है।

खादर क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल
रठौरा खुर्द ही नहीं, खादर क्षेत्र के मखदूमपुर-नयागांव मुख्य मार्ग, गणेशपुर, चेतावाला समेत कई गांवों के संपर्क मार्ग भी लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़कें ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रही हैं। ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। इसके बाद भी कार्य सुस्त पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


- ग्राम पंचायत रठौरा खुर्द के संपर्क मार्ग की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल्द निर्माण कराने का आश्वासन मिल रहा है। -भारती छाबड़ा, ग्राम प्रधान, रठौरा खुर्द

रठौरा खुर्द गांव का मुख्य मार्ग स्रोत संवाद

रठौरा खुर्द गांव का मुख्य मार्ग स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें