फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस कर्मी के घर से लोहे के जाल चोरी

Fri, 15 May 2026 05:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान। लैब शुरू होने वाली खबर के साथ।
विज्ञापन
मोदीपुरम। लावड़ रोड स्थित शिव सिटी वन कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से चोर 15 लोहे के जाल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम की गौरी कुंज कॉलोनी निवासी सतेंद्र सिंह बुलंदशहर जनपद में ट्रैफिक पुलिस में सिपाही हैं। वह शिव सिटी वन कॉलोनी में अपना मकान बनवा रहे हैं। शुक्रवार सुबह उनका बेटा अभिनव निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो वहां से लोहे के जाल गायब मिले। परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी के संबंध में कोई सुराग नहीं लग सका। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय चोर निर्माण स्थल पर पहुंचे और लोहे के जाल उठाकर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पल्लवपुरम थाने में देते हुए तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें